खनिज विभाग का बड़ा कारनामा – शासकीय भूमि की अवैध खुदाई, जेसीबी-ट्रैक्टर पकड़ कर छोड़ने का आरोप!

Public news surguja,co

| आशीष कुमार
बतौली सरगुजा

सरगुजा खनिज विभाग के कारनामे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गरीब हितग्राहियों पर कार्रवाई, वहीं रसूखदारों पर मेहरबानी का आरोप लग रहा है।

आज गुरुवार को बतौली के ग्राम पंचायत विशुनपुर में सेग्रीगेशन शेड के बगल स्थित शासकीय भूमि पर भू-माफिया द्वारा 1 जेसीबी व 2 ट्रैक्टरों से अवैध खुदाई कराई जा रही थी, जिससे मौके पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जो लोगों के लिए हादसे का खतरा बने हुए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज विभाग द्वारा वाहनों को पहले पकड़ा गया, फिर लेन-देन के बाद छोड़ दिया गया।

सूत्रों का दावा है कि भू-माफिया द्वारा फोन-पे के जरिए 21 हजार का लेन-देन किया गया है। यदि इसकी गहनता से जांच की जाएगी तो फोन-पे ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड से पूरे मामले की पुष्टि हो जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ मांड नदी से प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों द्वारा ले जा रहे रेत के 5 ट्रैक्टरों को सीतापुर थाने में खड़ा करा दिया गया, जबकि बतौली मुख्य मार्ग से बालू लोड हाईवा दूसरे राज्यों में जा रही बालू पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर सरगुजा से मांग की है कि शासकीय भूमि की अवैध खुदाई और फोन-पे ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की गहन जांच कर दोषियों और संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *