कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित।

Public news surguja, com

प्राचार्य को सहायक आयुक्त कार्यालय में संलग्न किया गया, प्रतीक्षा त्रिपाठी को प्राचार्य का दायित्व

अम्बिकापुर,08 सितम्बर 2026/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की घटित घटना एवं विद्यालयीन समस्याओं की जांच के लिए संयुक्त कलेक्टर, सरगुजा की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है।

जांच के मद्देनजर विद्यालय के प्राचार्य श्री ओम नारायण श्रीवास्तव को आगामी आदेश तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है। वहीं सुश्री प्रतीक्षा त्रिपाठी, पीजीटी (अंग्रेजी) को कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर के प्राचार्य पद के दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री अरविन्द अशोक तिग्गा, पीजीटी (हिन्दी) को उनके मूल पदस्थ संस्था एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

विद्यालय की छात्रावास अधीक्षक सुश्री आयुषी सोनी को शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है।

इसके साथ ही कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन का भुगतान अब कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *