पुलिस डॉग के निशानदेही पर 02 लाख की चोरी के मामला का हुआ खुलासा, मामले में 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी का पूरी रकम नगद  बरामद।

Public news surguja, com

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में एवं थाना प्रभारी दरिमा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत गौरव कुर्रे के नेतृत्व में मामले का हुआ खुलासा।
    डॉग हैंडलर द्वारा मौक़े पर मिले कपडे कों पुलिस डॉग से पहचान कराकर की गई थी कार्यवाही।
    पुलिस डॉग कोका द्वारा सीधे संदेहियो के घर पहुंचने पर संदेहियो कों हिरासत में लेकर किया गया था पूछताछ।
    आरोपियों के कब्जे से नगद रकम 02 लाख 8 हजार 580 रुपये किया गया बरामद।
    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने डॉग स्क्वाड एवं डॉग कोका कि प्रसंशा की, डॉग स्क्वाड एवं पुलिस टीम कों ईनाम देकर किया जायगा प्रोत्साहित।

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेश महाजन निवासी ग्राम मोतीपुर भाठापारा थाना दरिमा का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 04/09/26 कों गुमला झारखण्ड गया था दिनांक 05/09/26 कों  आकर देखा तो दुकान में लगा डीव्हीआर एवं कुल  रकम 200000/- दो लाख रूपये नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 205/26 धारा 331(4),305 (ए), 61, 111, 238 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा  राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना दरिमा पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही करने एवं डॉग स्क्वाड कों मौक़े पर जाकर बारिकी से जांच कर आरोपियों कों शीघ्र गिरफ़्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश बघेल, थाना प्रभारी दरिमा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री निशांत गौरव कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, फॉरेन्सिक टीम कों मौक़े पर रवाना किया गया था, टीम द्वारा मौक़े से साक्ष्य संकलित किये गए, दौरान विवेचना थाना प्रभारी दरिमा एवं डॉग हैंडलर द्वारा पुलिस डॉग कोका कों घटनास्थल ले जाया गया एवं घटनास्थल में पड़े कपडे की पहचान कराई गई जो डॉग कोका द्वारा अपनी छमता का उत्कृत प्रदर्शन करते हुए सीधे संदेहियो के घर तक जा पंहुचा जो पुलिस टीम द्वारा संदेहीयों को तलब कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) संदेही सिद्धार्थ निषाद उर्फ रानू पिता बुधवार निषाद उम्र 25 वर्ष सा० मोतीपुर को हिकमत अमली से पूछताछ करने पर दिनांक घटना को अपने साथी (02) कबीर दास उर्फ विक्की पिता श्याम दास उम्र 21 वर्ष सा० मोतीपुर के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से कुल नगद रकम 02 लाख 8 हजार 580 रुपये जप्त कुया गया, दोनों आरोपी पूर्व में प्रार्थी के कपडे की दुकान में काम किये हैं आरोपी सिद्धार्थ उर्फ रानू थाना दरिमा के अप० क0 28/2023 धारा 379 भादवि के प्रकरण में गिर० होकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था उसी समय से आरोपी को प्रार्थी अपने दुकान से निकाल दिया था तथा आरोपी कबीर दास उर्फ विक्की को भी प्रार्थी रक्षाबंधन के समय अपने दुकान से निकाल दिया था दोनों प्रार्थी के दुकान में बहुत पहले से चोरी करने का षड़यंत्र कर रहे थे आरोपियों द्वारा प्रार्थी के दुकान में लगे डिव्ही आर को तोडफोड कर टुकडे-टुकडे कर बेलखरिखा बहते हुए नदी में फेंक दिया गया है जो आरोपियों के द्वारा साक्ष्य को छुपाया गया है, आरोपी चोरी करने का अभ्यस्त आरोपी है आदतन अपराधी किस्म के युवक है आरोपियों कों प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण का खुलासा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करने वाले पुलिस डॉग हैंडलर आरक्षक कुलेश्वर साहू, निरज वर्मा एवं डॉग कोका की प्रशंसा की गई साथ ही कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम कों डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा ईनाम देने की घोषणा की गई है।

    इस कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक  निशांत गौरव कुर्रे, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक देव सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, आरक्षक अखलेश यादव, मकर ध्वज, सुरेश यादव, भूपेंद्र सिंह, रंजीत गुप्ता, एवं स्टाप सक्रिय रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *