बतौली में आकाशीय बिजली का कहर परिवार खोजता रह गया और गाज से महिला का शव औंधे मुंह गिरा पड़ा मिला ।

Public news surguja, com

आशीष कुमार
बतौली( सरगुजा)
सरगुजा के बतौली में तेज आंधी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जिसका शव बस्ती से दूर बने घर बोयरगोड़ा में पड़ा मिला जिससे परजिनों में शोक का माहौल है।

आपको बता दें कि बतौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदा बैगापारा निवासी 56 वर्षीय महिला चंद्रमुनि पति सुखराम कोरवा सोमवार को दोपहर 1 बजे नए घर बोयरगोड़ा फसल देखने अकेले गई थी जहां दोपहर से ही तेज आंधी बारिश गरज चमक के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घर के सामने महिला का शव औंधे मुंह गिरा पड़ा था संभवत महिला का मौके पर ही मौत हो गया था इधर महिला को परिजन पूरे गांव में ढूंढते रहे जब महिला का पता नहीं चला तब परिजनों द्वारा देर शाम को बोयरगोड़ा में बने नए घर गए तो महिला का शव घर के सामने मृत अवस्था में गिरा पड़ा था जिसकी सूचना बतौली पुलिस को सवेरे दी गई फिलहाल पुलिस घटना का विवेचना कर शव का पीएम कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लाया गया है मामले में मर्ग कायम किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *