
पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
आशीष कुमार
बतौली( सरगुजा)
सोमवार दोपहर बतौली क्षेत्र में आंधी बारिश से सेदम घाट सड़क में महुआ का पेड़ गिर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
आपको बता दें कि बारिश व तेज आंधी से सेदम से मैनपाट जाने वाली एकांगी मार्ग में महुआ का पेड़ दोपहर 3 बजे गिर गया वर्षो पुराने पेड़ के गिर जाने से गोविंदपुर ,मूर्तादांड़,बागपानी , जाने वाले हजारों लोग प्रभावित रहे वही स्कूल जाने वाली छात्र छात्राओं को पैदल 4 किलोमीटर चल के जाना पड़ा जबकि दैनिक कार्यों से निकले लोगों को एकांगी मार्ग बंद होने से 20 किलीमीटर घूम कर घर जाना पड़ा ।
एकांगी मार्ग व जर्जर अवस्था से राहगीरों को हर रोज परेशानी उठानी पड़ रही है
आपको बता दें कि सेदम से मूर्तादांड़ तक प्रधानमंत्री सड़क की संधारण अवधि भी समाप्त हो चुकी है जिससे सड़क जगह जगह उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुका है जिससे आय दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है एक तरफ एकांगी मार्ग वो भी जर्जर स्थिति को ग्रामीण व राहगीर पिछले 2 वर्ष से झेल रहा है जहां हर वक्त आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा मंडराते रहता है।
इस एकांगी मार्ग से हर रोज स्कूली छात्र छात्राएं सहित, शिक्षक शिक्षिका स्कूल जाने,दैनिक कार्यों हेतु ग्रामीणजन आवागमन करते है
जिन्हें प्रत्येक दिन जान जोखिम में डालकर आवागमन करना मजबूरी बना हुआ है।
प्रधानमंत्री सड़क के नवीनीकरण कार्य स्वीकृति के बाद संबंधित ठेकेदार निर्माण करने से किए हाथ खड़े
आपको बता दें कि सेदम से मूर्तादांड़ तक 9 किलोमीटर तक प्रधानमंत्री सड़क निर्माण की नवीनीकरण सड़क कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई थी लेकिन टेंडर प्राप्त किए संबंधित ठेकेदार द्वारा वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जिससे विभाग भी असमंजस की स्थिति में फंसी हुई है वहीं अब सड़क की स्थिति और दयनीय हो गई है इस संबंध में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण के एस डी ओ चार्ल्स रोशन एक्का ने बताया कि सड़क की नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति मिली थी जिसका कार्य टेंडर प्राप्त ठेकेदार द्वारा शुरू नहीं कराया गया जिसका फिर से प्रक्रिया के तहत नई टेंडर कराया जाएगा स्वीकृति मिली है तो बरसात बाद सड़क निर्माण टेंडर मिलते ही कराया जाएगा।
ग्रामीणों की मांग सेदम घाट की कटिंग कर चौड़ा सड़क बनाया जाय
ग्रामीण जनों द्वारा सड़क पर गिरे पेड़ की कटाई कर मार्ग आवागमन शुरू करने कार्य किया जा रहा है लेकिन जिला कलेक्टर सहित प्रधानमंत्री सड़क निर्माण के अधिकारियों से सेदम से मूर्तादांड़ के 9 किलोमीटर के दायरे में घाटों की कटाई करवा सड़क चौड़ीकरण कर सड़क निर्माण करने की मांग की है ताकि आय दिन हो रहे दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
