सरगुजा जिले के पवित्र हनुमान मंदिर परिसर लमगांव में पवित्र श्रावण मठ महा शिवरात्रि के अवसर पर स्थानीय हनुमान भक्तों ने नवनिर्मित शिव मंदिर के शिवलिंग पर सामूहिक रूप से महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में स्थानीय भक्तों ने भाग लिया बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई बेलपत्र चढ़कर महा रुद्राभिषेक किया गया जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया हर बाबा भोलेनाथ को बेलपत्र और फूल अर्पित कर अपने परिवार और क्षेत्र वासियों के लिए समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की हनुमान मंदिर के तीर्थ पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर शिवलिंग पर दूध दही घी शहद सहित अन्य पूजा सामग्रियों को अर्पित किया। रुद्राभिषेक पश्चात बाबा भोलेनाथ की सामूहिक आरती उतारी गई जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
स्थानीय भक्तों ने ओम नमः शिवाय के गगन भेदी तारों के साथ रुद्राभिषेक कर बाबा भोलेनाथ को भंडारे का प्रसाद भी चढ़ाया। तत्पश्चात स्थानीय भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित की गई।
भारतीय पंचांग की त्रयोदशी तिथि जो श्रावण मास का सर्वोत्तम तिथि मानी जाती है मान्यता के अनुसार इस दिन रुद्राभिषेक के आयोजन से घर में सुख समृद्धि के साथ-साथ मनवांशिक फल की प्राप्ति होती है जिससे घर में सुख समृद्धि और संपन्नता आती है।
इस अवसर पर मंदिर समिति के विशेष सदस्य जयप्रकाश यादव , त्रिभुवन सिंह, बृजेश सिंह, भगवान सिंह, भानु यादव सुदामा यादव,, नारद पटेल के अलावा काफी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय भक्तगण और ग्रामीण उपस्थित रहे।
