लखनपुर में आरू साहू के कार्यक्रम की धूम,भक्तिमय हुआ लखनपुर।

Public news surguja, com

लखनपुर के बसस्टैंड स्थित नवयुवक गणेश पूजन समिति और दुर्गा पूजन समिति बसस्टैंड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की मशहूर गायिका आरू साहू ने अपना कार्यक्रम लोगो के बीच प्रस्तुत किया। आरू साहू के इस कार्यक्रम को देखने लखनपुर अंबिकापुर उदयपुर सहित आसपास के बड़ी संख्या में लोगो का हुजूम कार्यक्रम का आनंद उठाने उमड़ा। आपको बता दें की इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलीस बल भी तैनात किया गया था जिसके बाद शांति पूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान गणेश के समक्ष पूजा अर्चना में पश्चात प्रारंभ हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चला जिसके बाद लोग देर रात तक आरू साहू के गीतों पर झूमते नजर आए। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी मनाया गया जहां भाजपा के पदाधिकारी और समिति कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का भी सराहनीय योगदान रहा जिसके बाद इस कार्यक्रम का लुत्फ आम लोगो ने उठाया। आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कुछ दिनों पहले से ही समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही थी जिसके बाद बड़ी संख्या में भीड़ इस कार्यक्रम को देखने लखनपुर के बसस्टैंड में उपस्थित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *