

Public news surguja, com
छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग प्राप्त निर्देशों के तहत राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले पहाड़ी कोरबा परिवार के साला त्यागी बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा में सम्मिलित करने के उद्देश्य से विशेष दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके तहत जो बच्चे साला त्याग कर चुके हैं उन्हें फिर से नई कक्षाओं में प्रवेश देकर शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ी जाए उपरोक्त दिशा निर्देशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी, लुण्ड्रा मनीष कुमार के मार्गदर्शन में प्राथमिक शाला चितलाता, संकुल गेरसा, विकासखंड लुण्ड्रा के पहाड़ी कोरवा समुदाय के कक्षा 5वीं उत्तीर्ण, शाला प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं का पुनः शाला प्रवेश कराया गया।
अनिता कोरवा, पिता सोमर साय, का प्रवेश माध्यमिक शाला गेरसा में प्रधान पाठक, गेरसा द्वारा कराया गया रवीना कोरवा एवं शिफन कोरवा, पिता नईहर साय, ग्राम चितलाता, का प्रवेश माध्यमिक शाला गाजरमुड़ा में प्रधान पाठक श्रीमती प्रतिमा गुप्ता द्वारा कराया गया।
इस पहल से शाला प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। अब उक्त छात्र-छात्राएं नियमित रूप से शाला में अध्ययन कर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। शासन की उक्त पहल से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र परिवार जिन्हें शिक्षा का अवसर देने की पहल की गई है जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।
