लम गांव के हाइस्कूल मैदान में आयोजित ग्रामीण फुटबॉल नाकआउट में गझाडांड ने तालपारा को 2-1 से हरा बना विजेता। समापन समारोह में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज।

Public news surguja, com

विजेता को 25 हजार और उपविजेता को 12 हजार रुपए व शील्ड

विकास खण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमगांव के खेल मैदान में आयोजित ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गझाडांड ने तालपारा को 2-1 से हराया
फाइनल मुकाबले में शामिल हुए विधायक मिंज, विजेता को 25 हजार और उपविजेता को 12 हजार रुपए व शील्ड
लुंड्रा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लमगांव में गझाडांड और तालपारा के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गझाडांड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तालपारा को 2-1 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रबोध मिंज ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। विजेता गझाडांड टीम को शील्ड के साथ 25 हजार रुपए नगद तथा उपविजेता तालपारा टीम को शील्ड एवं 12 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया गया।
खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होने की सीख

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक प्रबोध मिंज ने दोनों टीमों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। खेल में जीत-हार होती रहती है। एक टीम जीतती है तो दूसरी टीम को हार का सामना करना पड़ता है, लेकिन हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए। अगले वर्ष और बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतरकर जीत हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।
विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, दिलीप प्रजापति, राहुल चोपड़ा सरपंच लमगांव पातरसाय ,मो जिलानी मनोज, आनन्द राय बड़ा , शहजाद आलम सहित ग्राम पंचायत के फुटबॉल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *