जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में अंधाधुंध फायरिंग कर  भाग रहे 04 आरोपी सरगुजा पुलिस की नाकेबंदी में गिरफ्तार, अर्टिगा वाहन जप्त।

Public news surguja, com

    घटनाका विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26/09/26 को थाना सोनारी (पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, झारखंड) क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित उदिपी रेस्टोरेंट में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 04 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में थाना सोनारी में अपराध क्रमांक 80/26, धारा 109, 111(2)(बी), 3(5), 61(2) बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जो दिनांक 27/09/26 की रात कों अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर श्री तुल सिंह पट्टावी कों सूचना मिली कि कुछ संदेही अर्टिगा वाहन JH 05 EA 7928 से बिलासपुर की ओर से अंबिकापुर की ओर भाग रहे हैं। सूचना कों वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान में लाया गया।

    मामले की गंभीरता कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा तत्काल सभी थाना/चौकी प्रभारियों समेत विशेषकर बिलासपुर अंबिकापुर मार्ग के थाना चौकी प्रभारियों कों कड़ी नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन एवं संदिग्धो की धरपकड़ करने किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

    इसी क्रम में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी.तिवारी एवं पुलिस स्टाप की तत्काल सक्रियता से थाना मणिपुर के सामने नाकेबंदी कर सघन चेकिंग की जा रही थी, दौरान चेकिंग थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन को मौक़े पर रोककर देखा गया एवं उपरोक्त वाहन से 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान में लाकर, झारखण्ड पुलिस से उक्त सूचना साझा की गई। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी (01) रमेश कुमार शर्मा उर्फ टीटू आत्मज रामजीत शर्मा उम्र 50 वर्ष पता-राउरकेला थाना राउरकेला जिला सुन्दरगढ़ उड़िसा (02) मनोज उर्फ भन्दू सरकार आत्मज स्व० जी सरकार उम्र 53 वर्ष पता परसुडीह थाना परसुडीह जिला परिश्चम सिह भूमि झारखण्ड (03) दीपू ओझा आत्मज हरिशंकर ओझा उम्र 35 वर्ष पता-जमशेदपुर थाना विरशानगर झारखण्ड (04) शंकर मुन्डा आत्मज स्व० जगबन्धु मुन्डा उम्र 42 वर्ष पता – सीताराम डेरा थाना सीताराम पूर्वी सिन्धु झारखण्ड का होना बताये। आरोपियों से पूछताछ में जमशेदपुर की घटना में इनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई। झारखंड पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया है ।

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक छात्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीकान्त मिश्रा, थाना मणिपुर से प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक निरंजन बड़ा, नरेश सिंह, अनिल सिंह, रामशंकर यादव एवं सैनिक ओमप्रकाश दुबे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *