प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद।

Public news surguja, com

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अम्बिकापुर में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बृजेश पांडे से की मुलाकात

अम्बिकापुर, 21 जून 2026/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित होकर और जनता का विश्वास अर्जित करते हुए 12 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर को प्रदेशभर में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का भी विशेष आयोजन किया गया है।

इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री श्री साय ने अम्बिकापुर में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बृजेश पांडे से उनके निवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान होता है तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त करती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लिए वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करना है, ताकि वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की जनता की सेवा करते रहें और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक  रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, भारत सिंह सिसौदिया, अखिलेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *