
Public news surguja, com
जिले में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में 4,528 अभ्यर्थी रहे उपस्थित
अम्बिकापुर, 21 जून 2026/ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का आयोजन जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।
अम्बिकापुर शहर में परीक्षा के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 5,212 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। परीक्षा में 4,528 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जो कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों का 86.88 प्रतिशत है। वहीं, 684 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे, जिनका प्रतिशत 13.12 रहा।
परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती कर संपूर्ण व्यवस्था की सतत निगरानी की गई।
जिला प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
