छत्तीसगढ़ किसान सभा सरगुजा का जिला सम्मेलन संपन्न. 21 सदस्य जिला समिति का गठन. दिलसाय नाग अध्यक्ष एवं सोनू शांडिल्य सचिव चुने गए।


Public news surguja, com
छत्तीसगढ़ किसान सभा सरगुजा का जिला सम्मेलन दिनांक 27/09/2026 को लुंडरा तहसील के ग्राम ढूंन्दु में संगठन के राज्य उपाध्यक्ष ऋषि कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हरसोल्लास के साथ संपन्न हुआ. सम्मेलन का आरंभ अध्यक्ष दिलसाय नाग द्वारा झडोत्तोलन के पश्चात हुआ. पूर्व सम्मेलन से वर्तमान सम्मेलन तक की रिपोर्ट सचिन सी पी शुक्ला द्वारा प्रस्तुत किया गया. जिसे कुछ संशोधनों के पश्चात प्रतिनिधियों ने ध्वनि मत से जिसे पारित किया. तत्पश्चात 21 सदस्यीय जिला समिति का गठन किया गया. दिल से नाग पुनः अध्यक्ष एवं सोनू संडिल्य सचिव चुने गए.नई समिति ने संगठन को गांव-गांव पहुंचाने का संकल्प लिया. धन्यवाद ज्ञापन महिला सभा की नेत्री भगवती शुक्ला द्वारा दिया गया एवं समापन की घोषणा रामलाल हांसदा द्वारा की गई. इस अवसर पर चुनाव आयोग के विवादित मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, किसानों के कर्ज माफ करने, एमएसपी कानून को लागू करने, आगामी महीनो में धान क्रय कार्य को सुगम बनाने आदि के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *