डी आईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में पुलिस वेलफेयर के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।।

Public news surguja, com।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में पुलिस वेलफेयर के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
सरगुजा जिले के समस्त पुलिसकर्मियों एवं उनके आश्रित परिजनों ने चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं परामर्श का उठाया लाभ।
पुलिस अस्पताल अंबिकापुर में प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विशेषज्ञों की देखरेख में आयोजित हुआ शिविर।
मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गाइनेकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ट्रामा केयर, जनरल सर्जरी एवं फिजियोथेरेपी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने प्रदान की परामर्श व स्वास्थ्य सेवाएं।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यस्त और अनिश्चित कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए, सरगुजा पुलिस तथा जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थित पुलिस अस्पताल में एक दिवसीय बृहद निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में सरगुजा पुलिस के विभिन्न शाखाओ एवं कार्यालयों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिवारजनों (लगभग 200) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य परीक्षण व डॉक्टरी परामर्श का लाभ उठाया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच व परामर्श:- शिविर के दौरान जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में निम्नलिखित प्रमुख विभागों के विशेषज्ञों द्वारा परामर्श एवं जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में हृदय रोग, किडनी संबंधी समस्याएं, हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याएं, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र संबंधी समस्याएं, सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां तथा फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल की चिकित्सा एवं विशेषज्ञ सेवाओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध उपचार सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। शिविर के अंत में सरगुजा पुलिस प्रशासन द्वारा शिविर को सफल बनाने वाले जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के समस्त वरिष्ठ डॉक्टरों, विशेषज्ञों एवं मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

शिविर में रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, एवं विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें जीवन ज्योति हॉस्पिटल संस्था के चेयरमैन डॉ. जे. के. सिंह इंटरनल मेडिसिन, डॉ. अभिजीत प्रसाद कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. उत्तम कुमार – नेफ्रोलॉजिस्ट, डॉ. स्नेहा सिंह – ऑब्स्टेट्रिक्स, गायनेकोलॉजी एवं इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ, डॉ. विनय कर्णिक ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ. नारद गुप्ता जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ. प्रवदा चतुर्वेदी – ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट, डॉ. अनुराग सिंह – एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, डॉ. श्रेया सिंह – फिजियोथेरेपिस्ट, प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *