प्रभात उच्चतर माध्यमिक राई के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल रहे छेत्त्रीय विधायक प्रबोध मिंज।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।

जनपद पंचायत लूँड़ा के शा.उ.मा.वि विद्यालय राई के विद्यालय प्रांगण में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव जनपद उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल शामिल थे।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया।
छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मुग्ध कर दिया प्राचार्य अनूप देव बैक ने स्वागत भाषण देकर विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड रखा एवं वरिष्ठ अध्यापकों एवं ग्रामीणों के द्वारा माननीय विधायक महोदय जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया एवं शैक्षणिक सत्र के अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगा कर मिठाई खिलाकर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणेश वितरण किया गया इस दौरान गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को आदरणीय विधायक महोदय जी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रवेश उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि छात्राओं के उज्जवल भविष्य की मजबूत शुरुआत प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना हम सब की जिम्मेदारी है उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों को आत्मनिर्भर जागरूक और सफल नागरिक बनाती है शाला में प्रवेश उत्सव का उद्देश्य प्रदेश बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है नियमित शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है यह संस्कार एवं अनुशासन सिखाता है।कार्यक्रम को देवनारायण यादव महेन्द्र सिंह कंचन जायसवाल मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने भी संबोधित किया।प्राचार्य व छात्राओं के द्वारा सी सी सड़क सायकल स्टैंड व हाईमासक लाईट की मांग की गई जिस पर विधायक द्वारा सभी माँगो को जल्द कराये जाने की घोषणा की गई।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को 200 नग साइकिल वितरण किया गया।साथ ही नव निर्मित सेड निर्माण का फ़ीता काट कर विधायक द्वारा शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल महेन्द्र सिंह साजन एक्का जयप्रकाश यादव वरिष्ठ पत्रकार सुरेश गुप्ता गिरधर कुमार शिवनारायण सिंग सहित पंचायत प्रतिनिधि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *