
Public news surguja, com।
छत्तीसगढ़ किसान सभा सरगुजा जिला उपाध्यक्ष सी पी शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन का छठवां राज्य सम्मेलन सूरजपुर में दिनांक 6-7 अक्टूबर 2026 को होगा. इसमें प्रदेश भर से प्रतिनिधि उपस्थित होकर पिछले सम्मेलन से वर्तमान सम्मेलन तक की समीक्षा करेंगे एवं अगले कार्यभार के संबंध में निर्णय लेंगे. इसमें किसानों से संबंधित समस्याओं यथा लाभकारी मूल्य के लिए स्वामीनाथन आयोग के सिफारिश के अनुरूप एमएसपी के संबंध में कानून बनवाने, खाद बीज एवं दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने, किसानों के ऋण माफी एवं वित्त प्रबंधन, उत्पाद विपणन, बाजार प्रबंधन आदि समस्याओं के संबंध में विचार कर निर्णय लिए जाएंगे.इस सम्मेलन में अगले सम्मेलन तक के लिए राज्य समिति एवं पदाधिकारिओं का चुनाव किया जाएगा.
सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बादल सरोज एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी अवधेश कुमार भाग लेंगे.
