

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम
आशीष कुमार
बतौली सरगुजा
छत्तीसगढ़ के सरगुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 बतौली झरगंवा मोड़ के समीप सोमवार रात सड़क में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉला के पीछे तेज रफ्तार बाईक में सवार 3 युवक की टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गईं जबकि दूसरा युवक अस्पताल दम तोड़ दिया और गंभीर रूप से घायल तीसरा युवक को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया जहां युवक की नाजुक स्थिति बनी हुई है । इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है।
आपको बता दें कि बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 झरगंवा मोड़ के समीप सड़क में खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से सोमवार रात 8.30 बजे बाईक सवारों की दर्दनाक टक्कर हो गई जिससे बतौली के कुनकुरी निवासी मुन्ना राम पिता राजनाथ पैंकरा उम्र लगभग 27 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बतौली भटकों निवासी अजय प्रधान उर्फ अज्जू पिता महेश प्रधान 24 वर्ष की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई जहां एक अन्य बतौली के पथरई निवासी राजमोहन पिता सुंदर उम्र लगभग 28 वर्ष की जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां युवक मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहा है।
अंबिकापुर से घर वापसी के दौरान हादसा
आपको बता दें कि अजय प्रधान एवं मुन्ना राम अंबिकापुर से बाइक में सवार होकर घर बतौली आ रहे थे इसी दौरान रात 8 बजे अपने परिचय के साथी पथरई निवासी राजमोहन पिता सुंदर को अपने साथ बैठाकर तीनों हसी खुशी घर आ रहे थे इसी दौरान रात के अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से तीनों बाइक सवार युवकों की जोरदार टक्कर हो गई जहां युवक सड़क दुर्घटना के पश्चात मुंह के बल गिरे जिससे मुन्ना राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 112 आरक्षक जितेंद्र सिंह व ग्रामीणों के सहयोग से लाया गया ।
हादसा देख कांपे लोगों के रूह
यह सड़क हादसे में युवक राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में फेंका गए जहां खून से लथपथ सड़क देख राहगीरों के रूह कांप गए जहां बिना सांकेतिक चिन्ह के सड़क में खड़ी ट्रैक्टर से यह दर्दनाक हादसा हो गया ट्रैक्टर सीतापुर क्षेत्र की बताई जा रही है फिलहाल बतौली पुलिस मामले की गहनता से विवेचना में जुटी हुई है
