‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

सेवा संकल्प अभियान

Public news surguja, com

पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान में 76×76 फीट की रंगोली में वीर सैनिकों के शौर्य और यश को किया प्रदर्शित

अम्बिकापुर, 07 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान में विद्यार्थियों की सहभागिता से ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर 76×76 फीट की रंगोली बनाई गई। रंगोली के माध्यम से देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और सेवा का संदेश दिया। विद्यार्थियों द्वारा रंगों के माध्यम से वीर सैनिकों के साहस और देश की रक्षा में उनके योगदान की झलक प्रस्तुत की गई।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य युवाओं में सेवा, सहभागिता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से रंगोली तैयार कर देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

76×76 फीट आकार में तैयार रंगोली में विभिन्न रंगों और आकृतियों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया गया। विद्यार्थियों की सहभागिता से आयोजित गतिविधि में सेवा के भाव को राष्ट्रप्रेम से जोड़ते हुए ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *