घर में निकला गेहूंआ सांप, मची अफरा तफरी रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया ,घरवालों ने ली राहत की सास

Public news surguja, com

सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवापारा में घर में जहरीला गेहुआ सांप घुस जाने से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। लखनपुर क्षेत्र के स्नेक मैनकहे जाने वाले विक्रम सिंह ने अपने साथी शिव सारथी के साथ जहरीला का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूबर दिन रविवार की रात लगभग 8:00 बजे नवापारा निवासी सुरेंद्र अग्रवाल के यहां गेहूंआ सांप घुस गया घर में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जानकारी मिलते ही विक्रम सिंह अपने साथी शिव सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया । तब कहीं जाकर घर वालों ने राहत की सांस ली। स्नेक मैन विक्रम सिंह क्षेत्र वासियों से अपील की है कि सांपों के घरों एवं रिहायशी इलाकों में निकलने पर घबराने के बजाय सतर्कता बरतनी चाहिए। सांप को खुद पकड़ने या मारने का प्रयास नहीं करना चाहिए,बल्कि वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम से मदद लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *