
Public news surguja, com
:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए गणेश ज्वेलर्स के संचालक आरोपी शिवम खरात गिरफ्तार।
:- पूर्व में गिरफ्तार आरोपी शिवांग चौहान उर्फ राहुल व इरफान अंसारी के निशानदेही पर चांदी के 04 नग ब्रेसलेट एवं गला हुआ चांदी किया गया बरामद।
:- आरोपी शिवम खरात के कब्जे से चोरी का मशरूका जप्त कर प्रकरण में धारा 111, 317(2) बीएनएस जोड़ी गई।
:- शेष मशरूका एवं अन्य आरोपियों की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम की कार्यवाही जारी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निधि सोनी पिता हृदय शंकर सोनी उम्र 27 साल निवासी नवापारा नेहरू छात्रावास के पीछे, थाना गांधीनगर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.09.2026 की रात करीब 08 बजे से दिनांक 30.09.2026 के करीब 07 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और चांदी के 15 नग ब्रेसलेट एवं आर्टिफिशियल ज्वेलर्स कीमत करीब 90,000/- रुपये चोरी कर ले गया, जिस पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 616/2026, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी शिवांग चौहान उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक नग आर्टिफिशियल हार व कान का झुमका झाड़ियों से बरामद किया गया था, इसके पश्चात प्रकरण में संलिप्त आरोपी इरफान अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया, पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपियों शिवांग चौहान उर्फ राहुल एवं इरफान अंसारी से बारीकी से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने चोरी किए गए सामान को गणेश ज्वेलर्स के संचालक शिवम खरात को बेचना बताया।
आरोपियों के मेमोरण्डम कथन एवं निशानदेही के आधार पर गणेश ज्वेलर्स के संचालक शिवम खरात आत्मज काका खरात उम्र 19 वर्ष निवासी ब्रम्ह रोड पंचशील गली थाना कोतवाली अम्बिकापुर से पूछताछ कर उसके कब्जे से चोरी किए गए मशरूका में से चांदी के 04 नग ब्रेसलेट तथा एक नग गला हुआ चांदी जप्त किया गया. आरोपी शिवम खरात के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 111, 317(2) बी.एन.एस. जोड़ी गई तथा आरोपी कों न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बीरेंद्र कुजूर, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान जयदीप सिंह, विकाश सिन्हा, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल, सत्येंद्र दुबे, मनीष सिंह, एवं पुलिस टीम सक्रिय रही।
