
पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
सरगुजा जिले में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के दृष्टिगत अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त अधिकारियों के मध्य अस्थायी रूप से कार्य विभाजन किया गया है।
संशोधित कार्य विभाजन के तहत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव को प्रभारी अधिकारी के रूप में विभिन्न शाखाओं एवं विभागों का दायित्व सौंपा गया है।
श्रीमती श्रीवास्तव को अंतिम निराकरण के अधिकार प्रत्यायोजित किए गए मामलों को छोड़कर, संबंधित शाखाओं एवं विभागों की नस्तियों का परीक्षण उपरांत कलेक्टर के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। उन्हें आदिम जाति कल्याण विभाग, प्रयास विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस, जीवनदीप रोगी कल्याण समिति, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, समाज कल्याण विभाग, जिला लोक शिक्षण समिति, शिक्षा विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, डी.एम.एफ./सी.एस.आर. मद, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, चिप्स/जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागध, जल जीवन मिशन, मत्स्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग एवं दुग्ध डेयरी विभाग, रेशम विभाग, क्रेडा (सौर सुजला), मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना (सी.एस.एस.डी.एम.), जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, नीतिगत मामलों को छोड़कर उपरोक्त शाखा एवं कार्यालय के समस्त प्रकरणों का निराकरण से संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं।
इसके अतिरिक्त मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, मुख्यमंत्री घोषणा तथा मुख्यमंत्री फ्लैगशिप कार्यक्रमों सहित अन्य संबंधित कार्यों का दायित्व भी सौंपा गया है।
