सुशासन तिहार के जन समस्या निवारण शिविर मे हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास की मिली स्वीकृति, अनुज्ञा पत्र किया गया प्रदान

Public news surguja, com,

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत लखनपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मैंगो एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है इसी तारतम्य में जन समस्या निवारण शिविर में लखनपुर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी राजमोहन भुइया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास मांग हेतु आवेदन किया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा त्वरित निराकरण करते हुए आवेदक का आवास स्वीकृत कर भवन अनुज्ञा हितग्राही राजमोहन भुइया को प्रदान किया गया है। हितग्राही ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *