अज्ञात वाहन की ठोकर से,युवक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत ।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।

अज्ञात वाहन की ठोकर से,युवक की मौत

अंबिकापुर बिलासपुर मुख्यमार्ग लगातार हादसों को लेकर चर्चा में रहता है जहाँ अब इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों ने आमजन भी अब इस मार्ग पर चलने से कतराने लगे है। मौजूदा मामला 18 मई के रात करीब 08 बजे का है जहां ग्राम मरेया उदयपुर से मवेशी लेकर आ रहे एक व्यक्ति को एक चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दी जहाँ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र पैकरा पिता जगसाय पैकरा उम्र 26 वर्ष ग्राम मरेया अपने एक साथी के साथ मवेशी लेकर पैदल आ रहा था जहाँ लखनपुर के नवापारा के पास एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी उसके पैर की हड्डी टूट गई तथा उसे सर पर भी गंभीर चोट आई जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई जहाँ युवक के शव को शव वाहन से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।लखनपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है तथा अज्ञात वाहन की खोजबीन की जा रही है वही युवक के शव को लखनपुर के शव गृह में रखा गया है। बात की जाए अंबिकापुर बिलासपुर मुख्यमार्ग की तो लोग कई बार इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं लखनपुर का नवापारा पूर्व में भी कई हादसों का गवाह रहा है तथा आए दिन इस जगह पर दूर्घटनाओं की खबर आती ही रहती है बाद इसके अब इन दुर्घटनाओं पर कब लगाम लग पाएगा ये कोई नहीं जानता फिलहाल इस दुर्घटना के बाद युवक के परिवार में सभी लोग मायूस और दुखी हैं जिसके बाद परिवारवालो का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *