
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रांतीय बैठक विमतारा भवन शांतिनगर रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य गण उपस्थित रहे, बैठक के मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक एवं आजीवन सदस्य अनुराग पाण्डेय सेवा निवृत्त आई ए एस तथा अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने कहा कि ” पेंशन भीख नहीं हमारा अधिकार ” है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास 2000 करोड़ रुपया जो मध्य प्रदेश से मिला महंगाई राहत की राशि को शीघ्र पेंशनरो को भुगतान करने की आदेश जारी करें। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी शासकीय कार्यों से निवृत हुए हैं न कि सामाजिक, आर्थिक कार्यों से निवृत हुए हैं। बैठक को संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी पेंशनरों को पेंशन कार्ड जिला कोषालय अधिकारी से मिलकर शीघ्र बनवाकर पेंशनर साथियों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए,साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि जैसे ही केन्द्र सरकार महंगाई भत्ता / राहत भत्ता की घोषणा करता राज्य सरकार भी पेंशनरों को केंद्र के देय तिथि से तत्काल भत्ता देने आदेश जारी करना चाहिए। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्रोपदी यादव, संगठन मंत्री टी पी सिंह ने भी संबोधित किया।
बैठक में सरगुजा संभाग से श्री मति सी एम सिन्हा, गुरुचरण सिंह, अनिल तिवारी, के के तिवारी, एस एन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। सभा के अंत में संघ के दिवंगत साथियों के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।
