जिला पंचायत कोरबा के पाली विकासखंड ने  लुण्ड्रा के फार्मिंग क्लस्टर का किया भ्रमण।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत लुण्ड्रा अंतर्गत संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर में जिला पंचायत कोरबा के पाली विकासखंड द्वारा एक्सपोजर भ्रमण किया गया जिसमें जनपद पंचायत लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत जमडी ग्राम पंचायत डकई में संचालित आजीविका सेवा केंद्र , गोट ब्रीडिंग इकाई , चिक्स ब्रूडिंग इकाई, मछली पालन इकाई, का भ्रमण किया गया । जिसमें जिला मिशन प्रबंधन इकाई NRLM सरगुजा, विकासखंड स्तरीय NRLM टीम, IFC एंकर, IFC सीआरपी, उद्यमी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *