Nh 43 सेदम में बाईक सवार दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्टर ।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।

पत्नी का शव देखकर भी हिम्मत नहीं हारा पति ने साहसिक कदम उठाते हुए भाग रहे ट्रक को दौड़ाकर पकड़ बतौली पुलिस के सौंपा
आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा)
छत्तीसगढ़ के सरगुजा बतौली में दुखद सड़क हादसे में पत्नी की जान जाने के बाद पति ने सहनशीलता का परिचय देते हुए दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को राहगीर के सहयोग से रघुनाथपुर के पास पकड़ा जहां रघुनाथपुर पुलिस द्वारा ट्रक को वापस बतौली थाना भिजवाया गया। लेकिन इस हादसे से मायके से अपने घर जा रही मृतिका का शव देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

तेज रफ्तार ट्रक के पीछे से ठोकर मारने से पत्नी की मौके पर मौत
आपको बता दें कि बतौली देवरी डूमरपारा निवासी दंपति सुखन एक्का 52 वर्ष अपनी पत्नी रीता एक्का 48 वर्ष के साथ अपने ससुराल सोनतरई देवरी शुक्रवार सवेरे गए थे जो शाम को दंपति हंसी खुशी अपने घर वापस जा रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सेदम बाजारडांड के पास सीतापुर से अंबिकापुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही ट्रक क्रमांक एच आर 55 ए एन 0067 के लापरवाह चालक ने बाईक क्रमांक सीजी 15 डी यू 4819 में सवार दंपति को ठोकते हुए भाग खड़ा हुआ जहां इस हादसे में पत्नी रीता की मौके पर ही सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई जबकि पति सुखन एक्का भी कंधे में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जहां ग्रामीणों ने घायल सुखन की मदद की ।

पत्नी का शव देख कर भी पति ने उठाया साहसिक कदम
आपको बता दे कि शुक्रवार शाम को सेदम बाजारडांड के होटल के समीप इस भीषण सड़क हादसे में महिला का खून से लथपथ शव देख लोगों में जहां दहशत का माहौल था तो वही अपनी पत्नी का शव देखकर भी सुखन एक्का होटल में बैठे राहगीर से मदद मांग कर बाईक के माध्यम से दुर्घटना कारीत ट्रक का 25 किलीमीटर तक पीछा किया जिसे रघुनाथपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस के मदद से रोक ट्रक को बतौली थाने लाया गया।तब जाकर घायल सुखन द्वारा बतौली थाने में आरोपी ड्राइवर सहित ट्रक पर अपराध दर्ज कराया! अपनी पत्नी को न्याय दिलाने पति का सहनशीलता से आज दुर्घटना कारीत ट्रक पुलिस के कब्जे में है इसके बाद अपना इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में कराया।जहां दुर्घटना कारीत ट्रक थाने में खड़ी है वहीं घटना में मृतका का पीएम करा शव परिजनों को सौंप पुलिस द्वारा मृग कायम कर आगे की करवाई की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *