छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Public news surguja, com

अम्बिकापुर, 10 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आज सेंट जेवियर स्कूल ग्राउंड, अम्बिकापुर में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से विद्युत विभाग की 10 क्षेत्रीय टीमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता श्री यशवंत शिलेदार द्वारा सद्भावना ध्वजारोहण, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात आयोजन समिति द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आवेदन कुजूर ने की। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों के रूप में फादर आइजेक कुजूर, प्राचार्य कल्यानुस मिंज, प्राचार्य सिरिल मिंज एवं फादर माइकेल तिर्की उपस्थित रहे। वहीं राजेश लकड़ा एवं डी. के. सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे।
कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में आर. पी. मिश्रा, आर. नागवंशी, जे. पी. राजवाड़े, राजेश जायसवाल, महेंद्र नेताम, कुंदन कुमार, अक्षय कुमार, अभिनेष बंजारे, सुरजीत गुप्ता, अमित टोप्पो, लोकेश नामदेव, कैलाश देवांगन, जे. पी. पटेल, विनोद शुक्ला, सुभाष सरकार, एम. एच. अंसारी, संगम पटेल, स्नेहा टोप्पो, विराजमान एक्का, यतीन्द्र गुप्ता, एच. एल. पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पहले दिन रोमांचक मुकाबले
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबले के परिणाम इस प्रकार रहे—
कोरबा पश्चिम ने मड़वा को 3-0 से हराया।
जगदलपुर ने अम्बिकापुर को 2-1 से शिकस्त दी।
बिलासपुर ने रायपुर क्षेत्र को 1-0 से हराया।
कोरबा पूर्व ने राजनांदगांव को 2-1 से पराजित किया।
मड़वा ने रायपुर सेंट्रल को 1-0 से हराया।
जगदलपुर ने दुर्ग को 3-0 से शिकस्त दी।
कोरबा पश्चिम ने रायपुर क्षेत्र को 2-0 से हराया।
अम्बिकापुर ने कोरबा पूर्व को 4-0 से पराजित किया।

पहले दिन हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कड़ा और रोमांचक संघर्ष देखने को मिला।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मैच खेले जाएंगे। वहीं प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले 12 सितम्बर 2026 को सुबह 10 बजे से सेंट जेवियर स्कूल फुटबॉल मैदान, अम्बिकापुर में खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, अम्बिकापुर द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *