रघुनाथपुर उप तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट का फीता काट सांसद चिंतामणि महाराज ने किया शुभारंभ।

अधिकारी कर्मचारी स्थानीय ग्रामीणों के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में करें संवाद,,चिंतामणि महाराज।

रघुनाथपुर में लिंक कोर्ट के उद्घाटन समारोह में सांसद ने अधिकारियों से स्थानीय भाषा में ग्रामीणों के साथ संवाद करने का दिए निर्देश।

रघुनाथपुर के उप तहसील कार्यालय में आज मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने लिंक कोर्ट का फीता काट कर विधिवत उदघाटन किया। उनके साथ लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव भी शामिल हुए।
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संबंधित कार्यो के लिए जो स्थानीय ग्रामीण लिंक कोर्ट आएं तो उनसे स्थानीय भाषा में संवाद करें ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्या बताने में सहूलियत हो, उन्होंने अधिकारियों से लिंक कोर्ट में पहुंचने वाले प्रकरणों को तय समय सीमा में निराकृत किए जाने को कहा जिससे लिंक कोर्ट के प्रति लोगों का विश्वास बढ़े।
क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज के सतत प्रयास से रघुनाथपुर को लिंक कोर्ट की सौगात मिली है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि लिंक कोर्ट जो क्षेत्र वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसे पूर्ण कर दिया गया है अब इस क्षेत्र की जनता को त्वरित न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने लिंक कोर्ट की रघुनाथपुर में स्थापना को क्षेत्रवासियों के लिए सौगात करार दिया तथा विधायक प्रबोध मिंज की पहल को सराहनीय कदम करार दिया। श्री यादव ने राजस्व अधिकारियों को स्मरण कराया कि वर्तमान में जहां उप तहसील कार्यालय संचालित किया जा रहा है वास्तव में यह भवन सामुदायिक भवन है जहां हर स्तर के छोटे बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे और ग्रामीण इस भवन में शादी विवाह जैसे कार्यक्रम संचालित कर रहे थे जिससे उनकी कई महत्वपूर्ण कार्य बिना अतिरिक्त खर्च के संपन्न हो रहे थे मगर उक्त सामुदायिक भवन में विगत तीन साल से उप तहसील कार्यालय संचालित होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को तत्काल अपना स्वयं का भवन बनाने के लिए शीघ्र पहल करने को कहा।
लिंक कोर्ट के उद्घाटन समारोह को भाजपा मंडल लुण्ड्रा के अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल ने भी संबोधित किया और लिंक कोर्ट के प्रारंभ होने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार जताया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता, राहुल चोपड़ा, राजू मानिकपुरी, साजन राम, अभिषेक पावले, जयप्रकाश यादव,बसंत खाखा प्रेमकुमार पैकरा, एस डी एम विनय कुमार सोनी, तहसीलदार ममता रात्रै सभी हल्का पटवारी राजस्व निरीक्षक, अधिवक्ता गण, एवं काफी संख्या में स्थानीय नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *