सरगुजा जिले के बतौली विकास खण्ड मुख्यालय में श्री राम मेडिकल स्टोर बना अवैध क्लिनिक का अड्डा, इलाज के दौरान बुजुर्ग मरीज बाल-बाल बचा
आशीष कुमार, विशेष रिपोर्टर।
बतौली, सरगुजा – बतौली नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मुख्य मार्ग में स्थित श्री राम मेडिकल स्टोर में अवैध क्लिनिक संचालित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल स्टोर की आड़ में बिना डिग्री के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बतौली के करदना लैगु निवासी जगजीवन बड़ा पिता चुंदर बड़ा 55 वर्षीय बुजुर्ग को पैर में चोट ठीक नहीं होने व दर्द की शिकायत पर परिजन दवा लेने श्री राम मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। आरोप है कि दुकान संचालक ने खुद को डॉक्टर बताते हुए मरीज को दुकान के अंदर ही बेड पर लिटा दिया और 2 इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बुजुर्ग की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। परिजनों ने हंगामा किया तो आनन-फानन में मरीज को बतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने समय रहते इलाज कर उसकी जान बचाई।
काम फार्मासिस्ट का लेकिन अवैध क्लिनिक में खुलेआम इलाज
आपको बता दें कि बतौली स्थित श्री राम मेडिकल स्टोर में अवैध क्लिनिक का संचालन फार्मासिस्ट भूपेश गुप्ता के द्वारा खुलेआम किया जा रहा है जिनका ड्यूटी वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुटरापारा में फार्मासिस्ट का है लेकिन उच्च अधिकारियों के नाक के नीचे मेडिकल स्टोर के नाम पर खुद अवैध क्लिनिक का संचालन कर रहे है । इनके लापरवाही से घुटरापारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आम लोगों को दवाई लेने भटकना पड़ता है।
पीड़ित का बयान लेंने पर पत्रकारों को धमकाया
जब मेडिकल स्टोर के आड़ में अवैध क्लिनिक पर बुजुर्ग का इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था जो बुजुर्ग के बेहोश होने पर फार्मासिस्ट भूपेश गुप्ता तत्काल गुरुवार शाम 4 बजे पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया जहां परिवार के सदस्य ही स्टॉप नर्स के पद पर पदस्त संगीता गुप्ता ने अस्पताल में बुजुर्ग के देख रेख की जिम्मा संभाली जो पीड़ित के परिवार को लगातार शिकायत नहीं करने की समझाइश देती रही जहां पत्रकारों को मामले की जानकारी होने पर पीड़ित के बयान लेंने के दौरान नर्स संगीता गुप्ता ने ऊंची पहुंच का धौंस दिखाते हुए देख लेने की धमकी दी गई ।
इस दौरान आपातकालीन ड्यूटी में पदस्त आर एम ए डॉक्टर अजहर मंसूरी ने बताया कि मरीज का स्थिति चिंताजनक है उसे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है बुजुर्ग को होश आ गया है साथ ही बीपी की समस्या है स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर किया जा सकता है
ऊंची पहुंच के दम पर एक ही जगह वर्षों से जमे है
आपको बता दें कि भूपेश गुप्ता फर्मासिस्ट के पद पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुटरापारा में वर्षों से जमे है जबकि उनकी भाभी संगीता गुप्ता स्टॉप नर्स के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में कई वर्षों से कार्यरत है जो ऊंची पहुंच के दम पर एक ही जगह में दोनों पिछले 8-9 वर्षों से अंगद का पांव जमा के बैठे है जो अपने कार्य पर भी लापरवाही करते है । भूपेश गुप्ता द्वारा ही श्री राम मेडिकल के संचालन अपनी पत्नी के नाम पर करते हुए खुलेआम अवैध क्लिनिक का संचालन भी कर रहे है।
पीड़ित ने कहा 2 इंजेक्शन लगाते हो गया था बेहोश
पीड़ित जगजीवन ने कहा कि पैर में चोट लगने से दवाई लेंने श्री राम मेडिकल गया था जहां दर्द होने पर मुझे संचालक द्वारा 2 इंजेक्शन लगाया गया जहां मैं बेहोश हो गया था अभी भी मेरी स्थिति अच्छी नहीं है मुझे बहुत ठंड लग रहा है ।
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दुकान लंबे समय से मेडिकल स्टोर कम और अवैध क्लिनिक ज्यादा बन गई है। यहां खुलेआम ग्लूकोज चढ़ाना, इंजेक्शन लगाना और मरीज भर्ती करने का काम किया जाता है।
मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने सरगुजा स्वास्थ्य विभाग और ड्रग विभाग से जांच कर इस अवैध क्लिनिक पर तत्काल कार्रवाई और सील करने की मांग की है।
इस संबंध में जिला सीएमएचओ पी एस मार्को ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है अवैध क्लिनिक संचालन पर कड़ी करवाई की जाएगी
