बतौली थाना रोड में आई 10 कार का गेट खुलते ही स्कूटी सवार महिला सड़क में गिरने से गंभीर रूप से घायल।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।

आशीष कुमार
बतौली सरगुजा

बतौली के थाना रोड में हीरो सो रूम के आगे आई 10 कार खड़ी थी जिसके लापरवाह चालक ने अपना गेट खोल दिया जिससे भटकों जा रही स्कूटी सवार महिला सड़क में गिर गई जहां महिला को 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जिसका इलाज जारी है वहीं मौके से कार लेकर चालक कार लेकर फरार हो गया।

आपको बता दें कि सुबह 11 बजे बतौली थाना रोड में कार के गेट को चालक द्वारा अचानक खोलने से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जहां बतौली की पोकसरी निवासी शकुंतला पैकरा पति सुरेश पैंकरा अपने स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डी एक्स 2191 से चौपाल के बैठक में खड़धोवा जा रही थी ओ जैसे ही थाना रोड स्थित हीरो सो रूम के पास पहुंची ही थी कि थाना रोड में पहले से खड़ी आई 10 कार क्रमांक सीजी 11 ए के 8596 के लापरवाह चालक ने कार की गेट खोल दी जिससे स्कूटी सवार शकुंतला अनियंत्रित होकर स्कूटी सहित देर सड़क में जा गिरी जिन्हें पैर में गंभीर चोट आई जिन्हें ग्रामीण जनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में 112 की माध्यम से भर्ती कराया गया ।

पहचान का फायदा उठाकर कार सहित लापरवाह चालक मौके से फरार
थाना से महज 200 मीटर की दूरी में इस सड़क हादसे से जहां स्कूटी सवार महिला दर्द से कराह रही थी तो वही थाना रोड निवासी व्यक्ति से मिलने आए कार चालक घटना पश्चात मौके से बिना मिले भाग खड़ा हुआ जहां घायल महिला द्वारा दुर्घटना कारीत कार का फोटो खींच के रखी थी कार चालक मौका देख भाग गया। यह कार क्रमांक सीजी 11 ए के 8596 अंबिकापुर चर्च रोड निवासी दिलीप कुमार सिंह पिता अरविंद कुमार सिंह का बताया जा रहा है फिलहाल यह देखना है कि कार से घायल हुई महिला क्या करवाई चाहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *