Public news surguja, com।
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से लुण्ड्रा के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय भागवत भक्तों के द्वारा इस आयोजन को यादगार बनाए जाने के लिए माह भर पहले से व्यापक तैयारी प्रारंभ की गई। आयोजन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है ताकि भक्त भागवत कथा का भरपूर आनंद ले सकें।
आयोजन का आगाज आज कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। डडगांव स्थित प्राचीन ऐतिहासिक शिवमन्दिर से पूजा अर्चना कर महिला पुरुष बड़ी संख्या में जुटे। भक्तिमय मधुर संगीत के साथ स्थानीय जल श्रोत से क्लास में जल लेकर पैदल सैकड़ो की संख्या में भक्त कलश यात्रा में सम्मिलित हुए और लुण्ड्रा भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों ने कलशयात्रा का जगह जगह आत्मीय स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन निकली कलशयात्रा में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ हाथ से भगवा ध्वज लेकर कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। भागवत कथा के भव्य आगाज के साथ आज समूचे लुण्ड्रा क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ा और भव्य आयोजन को यादगार बनाने के लिए समूचे लुण्ड्रा की सड़के भगवामयःनजर आया।
