बैकुंठपुर कोरिया-
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की जिला शाखा कोरिया द्वारा विगत दिनों आयोजित बैठक

। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सोनी ने सुझाव दिया था कि एक सियान सदन की स्थापना जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में भी अन्य जिलों की भांति होना चाहिए। इसी परिप्रेक्ष्य में सियान सदन का निर्माण किये जाने की मांग शासन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने का संकल्प लिया गया था।
उक्त मांग से संबंधित ज्ञापन आज दिनाँक 17 अगस्त को संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता एवं अन्य सदस्यों द्वारा जिला कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के सम्मुख उपस्थित हो कर प्रस्तुत किया गया।
सियान सदन या सीनियर सिटीजन एक्टिविटी एंड वेलफेयर सेंटर की आवश्यकता क्यों है इस पर संघ के सदस्य श्री दीपक राज़दान द्वारा तैयार किया गया वृहत प्रस्ताव प्रारूप एवं उसी के आधार पर मौखिक प्रस्तुति माननीय कलेक्टर कोरिया के समक्ष दी गई।
हर्ष का विषय है कि जिले की कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने प्रतिनिधि मंडल की इस मांग को गंभीरता से सुना तथा अपने स्तर से उक्त हेतु आवश्यक शासकीय प्रक्रियाओं को यथासंभव शीघ्रता से प्रारंभ किये जाने का गंभीर आश्वासन भी दिया।
सियान सदन
सियान सदन या सीनियर सिटीजन एक्टिविटी एंड वेलफेयर सेंटर सभी सेवा निवृत्त वरिष्ठों के मानसिक शरीरिक तथा सामाजिक स्वास्थ्य के लिए एक बहुत आवश्यक स्थान बन सकेगा। प्रदेश में संचालित समाज कल्याण विभाग की ओर से यदि इस प्रस्ताव पर सकारात्मकता के साथ तत्तपरता दिखाई जाती है तो जिले वरिष्ठ बुद्धिजीवियों को एक शानदार अवसर मिलेगा जहाँ वे स्वयं को अप्रासंगिक हुआ नही समझेंगे। बहुत से वरिष्ठ नागरिकों को जिन्हें एकाकीपन की विषम समस्या है एक ऐसा स्थान मिल सकेगा जहां वे अपने आपको सम्मानित और उपयोगी समझेंगे।
कलेक्टर कोरिया की सहृदयता से प्रतिनिधि मण्डल के सभी सदस्य बहुत प्रभावित हुए और सभी को आशा ही नही वरन पूर्ण विश्वास है कि कलेक्टर की सम्वेदनशीलता का एक सहानुभूति पूर्ण स्पर्श जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अवश्य प्राप्त होगा।
प्रतिनिधि मंडल ने विनिश्चित किया है कि इस प्रस्ताव को पूर्ण करने में जिले के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि विधायक भईया लाल राजवाड़े।श्री माननीय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी तथा माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमान रामविचार नेताम जी से मिलकर आवश्यक सहयोग व सैद्धांतिक सहमति का अनुरोध किया जाएगा।
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की जिला शाखा कोरिया की ओर से प्रतिनिधि मंडल में आज सम्मिलित हुए-
प्रेम चंद्र गुप्ता, डॉ. अरविंद नारायण सिंह, दीपक राज़दान, घनश्याम जायसवाल, अलविस् तिर्की, श्रीमती मिनिजिया एक्का, रामकुमार राजवाड़े एवं प्रकाश गोस्वामी।
बस अब निगाहें प्रशासन और शासन की ओर टकटकी लगा देख रही हैं कब और कितनी जल्दी यह सब कुछ साकार हो पायेगा।
