
पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
लमगांव, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लमगांव, जिला सरगुजा में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच पातर साय , एसएमडीसी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राहुल चोपड़ा एवं सदस्यगण, प्राचार्य ब्लासियऊस बेक, समस्त विद्यालय स्टाफ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नवमी में अध्ययनरत 38 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। साइकिल वितरण में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका संचालन श्री पंकज पांडे एवं सहयोगी शिक्षिका श्रीमती रेखा सिंह ने किया। एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्राओं द्वारा नृत्य तथा राष्ट्रीय एवं देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष एवं सरपंच द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को संबोधित किया गया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, एसएमडीसी सदस्यों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई
