

Public news surguja, com।
लखनपुर आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को जनपद जनपद शिक्षा स्थाई समिति लखनपुर के अध्यक्षता में विकास खंड शिक्षा कार्यालय लखनपुर में बैठक का आयोजन किया गया आहूत बैठक में कामेश्वर राजवाड़े अध्यक्ष , चंदन सिंह ,सदस्य सुदर्शन सिंह,सदस्य श्रीमती फूलमती राजवाड़े, सदस्य श्रीमती गणेश्वरी राठिया ,सदस्य एवम देव कुमार गुप्ता, बी0ई0ओ0, आलोक कुमार सिंह,एबीईओ, दीपेश पांडेय,बीआरसी,, अरविंद गुप्ता ,बीपीओ, मनीष वर्मा ,मंडल संयोजक एवम कार्यालय के समस्त लिपिकगण बैठक में उपस्थित रहे।सर्वप्रथम बैठक में अध्यक्ष,सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया । इसके पश्चात विकास खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई,प्राथमिक माध्यमिक शालाओं में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत सभी को पोषण युक्त भोजन ,उपलब्ध कराने के विषय में विभागीय अधिकारियों के द्वारा समय समय पर मॉनिटरिंग के साथ साथ माननीय अध्यक्ष सदस्यों से आग्रह किया गया की आप लोग भी स्कूलों में जाकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता देखने एवम आवश्यक सुझाव हेतु आग्रह किया गया । निः शुल्क सरस्वती सायकल वितरण ,विद्यालयों के मरम्मत,किचन शेड नवीन निर्माण, मरम्मत ऐसे विद्यालय जहां बरसात के दिनों में पानी रिश्ते है वहीं शेड निर्माण कराए जाने के सम्बन्ध में चर्चा किया गया माध्यमिक शाला पुहुपुटरा में विद्यार्थीयों की दर्ज संख्या अधिक होने के कारण दो अतिरिक्त शिक्षक की मांग की गई । प्राथमिक शाला केवरा में खेल मैदान नहीं होने के कारण उसके नजदीक में वन विभाग की भूमि उपलब्ध है जिसे खेल मैदान हेतु वन विभाग को पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया माननीय अध्यक्ष महोदय ने विद्यालयों में खेल को बढ़ावा देने हेतु विद्यालयों को निर्देशित करने हेतु कहा गया विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति पर चर्चा किया गया मंडल संयोजक लखनपुर से आश्रम छात्रावास की विद्यार्थियों के रहने खाने स्वास्थय परीक्षण संबंधी जानकारी ली गई। शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।
