सेवा संकल्प दिवस पर प्राचार्य ने दिलायी शपथरैली निकाल बनायी मानव श्रृंखला।

Public news surguja, com
लखनपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव के नेतृत्व में सेवा संकल्प दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य ने सभी को सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर संकल्प लें कि हम विकसित भारत को लक्ष्य २०४७ में अवश्य प्राप्त करेंगे। देश का आदर्श नागरिक बन कर साक्षरों को शिक्षित बनायेंगे। उल्लास कार्यक्रम में सहभागिता निभायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षक, विद्यार्थियों को शपथ दिलायी।
शिक्षक और विद्यार्थियों ने साक्षरता रैली निकाली जो स्कूल परसिर से प्रारम्भ को नगर भ्रमण के उपरांत विद्यालय पहुंच कर सभा में परिणत हो गयी। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला कर बना कर साक्षरता का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और विद्यार्थी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *