

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
आज शास. उ. मां. वि.रघुनाथपुर में सरस्वती साईकल योजना के तहत विद्यालय में नव प्रवेशित 9वीं कक्षा के 56 छात्रों को विधायक प्रतिनिधि जयंत कुमार मिंज , भूतपूर्व एस एम डी सी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह , बी डी सी प्रतिनिधि साजन एक्का एस एम सी की अध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल, सम्माननीय सदस्यों एवं विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा टोपनो एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में की गई। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री महेंद्र सिंह जी ने छात्राओं को नियमित विद्यालय आने पर जोर दिया वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जयंत कुमार मिंज जी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
