शिक्षा व्यवस्था में गंभीर अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

Public news surguja, com

शिक्षा व्यवस्था में भारी अनियमितता और जंतर मंतर पर हुए छात्रों के साथ पुलिस द्वारा किये गए लाठी चार्ज के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय से लेकर माता कर्मा चौक हनुमान मंदिर तक शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च निकाला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से तीन सूत्रीय मांगों के पूरी किए जाने की बात कही गई है। इन तीन सूत्रीय मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा,जंतर मंतर पर हुए छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार में दोषियों के ऊपर कार्यवाही और नीट के पेपर लीक मामले में संसद में चर्चा कर दोषियों के उपर कार्यवाही की माँग की गई है। पैदल मार्च कांग्रेस कार्यालय से निकल नगर के बसस्टैंड होते हुए हनुमान मंदिर तक पहुँचा जहाँ केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने इस दौरान कहा कि जंतर मंतर पर छात्रों के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया गया है जहाँ उन्हें सिविल ड्रेस में भी लोगो के द्वारा पीटा गया है साथ ही हमारे नेता राहुल गांधी जी को उनके सांसदो के साथ प्रदर्शन के दौरान जबरदस्ती उठा के ले जाया गया जिसके विरोध में आज कांग्रेस कमेटी ने पैदल मार्च निकाला है पूरे मामले में पहचान कर दोषियों पे कार्यवाही होनी चाहिए। दिल्ली के जंतर मंतर में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों की मौत हो गई जिनकी आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया देश के शिक्षा मंत्री को नैतिकता दिखाते हुए तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए तथा पेपर लीक के मामले में संसद में चर्चा कर भविष्य को देखते हुए उचित क़दम उठाये जाने चाहिए।इसी तारतम्य में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पैदल मार्च निकाल राष्ट्रपति के नाम नायब तहसील को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव,शराफत अली, सतेंद्र राय,मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल जगरोपण यादव, अजर राम चौधरी ,इरशाद खान ,गप्पू खान, भूपेंद्र जयसवाल,भूपेंद्र सिंह, भानु राजवाड़े, मकसूद हुसैन इमरान हुसैन बड़ी संख्या मेंकांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *