
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बटवाही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने राष्ट्रीय एकता के प्रति तिरंगा झंडा का ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण समिति के सदस्य गण और ग्राम वासियों ने भाग लिया समिति प्रबंधक रामनरेश यादव के द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे। समिति कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाया गया था और समिति से लाभान्वित सभी कृषकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था। आजादी का महा पर्व स्वतंत्रता दिवस जो हमारे देश की आन बान शान का प्रतीक है उसके वृहद आयोजन को यादगार स्वरूप प्रदान किया गया था । ध्वजारोहण पश्चात उपस्थित लोगों को मिष्ठान का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष रामकेवाल राम भाजपा मंडल लुण्ड्रा के मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री महेंद्र कुमार सिंह विजय कुमार यादव,दीप नारायण यादव, जागेश्वर यादव मधुसूदन गिरी मानसाय राम समिति के डाटा एंट्री ऑपरेटर मुकेश सोनी तेजेंद्र कुमार हेमंत प्रजापति मानमती सुखराजी, प्रभु यादव भागीरथ यादव कृष्ण यादव सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समिति बटवाही के सदस्य गण उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों का आभार समिति के प्रबंधक रामनरेश यादव ने जताया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
