
Public news surguja, com
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही।
सुने मकान का ताला तोड़कर अंगूठी, चैन, मोबाइल फोन एवं नगदी रकम की कि गई थी चोरी।
विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से 02 नग मोबाइल एवं आर्टिफिशिअल ज्वेलरी कीमती 20 हजार रुपये किया गया बरामद।
संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विकास पाण्डेय साकिन चोपडापारा अंबिकापुर द्वारा थाना गांधीनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी ग्रेटर नोएडा में कार्यरत है प्रार्थी की सास चोपड़ापारा में निवास करती है जो अभी वर्तमान में ग्रेटर नोएडा गयी थी, मकान में कोई नहीं था कि दिनांक 20/09/26 कों घर के माली द्वारा घर का दरवाजा टूटा होने की सूचना दिए जाने पर प्रार्थी एवं परिवार चोपडापारा आकर देखे कि अलमारी के लॉकर से सोने की चेन, सोने की अंगूठी, तीन मोबाइल फोन तथा 1,00,000 रुपये नगद नहीं था, घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर कुछ लड़कों द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते देखा गया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 592/26 धारा 331(3),305 (ए) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 04 विधि से संघर्षरत बालको को चिन्हांकित कर उनसे पूछताछ किया गया, विधि से संघर्षरत बालको ने घटना दिनांक कों सुने मकान से चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। विधि से संघर्षरत बालको के कब्जे से दो नग मोबाइल एवं आर्टिफिशिअल ज्वेलरी जब्त की गई है। पूछताछ में सोने का चैन एवं अन्य जेवरो के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दिया गया जो साक्ष्य छिपाना पाये जाने से प्रकरण में धारा 238 एवं 3(5) बी.एन.एस. जोडी गई एवं विधि से संघर्षरत बालको कों माननीय किशोर न्यायाय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाता है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल, केवल साहू, दिनेश यादव सक्रिय रहे।
