दो आदिवासी नाबालिग छात्राएं लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका।

Public news surguja, com
गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तलाश

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में विशेष संरक्षित पंडो जनजाति समुदाय की दो नाबालिग छात्राएं के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों नाबालिक छात्राएं सरकारी स्कूल के कक्षा छठवीं और आठवीं में पढ़ाई करती हैं। 14 सितंबर की शाम करीब 6 बजे दोनों बिना बताए घर से कहीं चली गईं।
परिजनों ने रिश्तेदारों सहित आसपास के गांव में खोजबीन की परंतु छात्राओं को कुछ पता नहीं चला लखनपुर थाने में मामले की सूचना दी और गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों नाबालिक छात्राओं को को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। लखनपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिको के खोजबीन में जुटी है। दोनों नाबालिकों के संबंध में पुलिस द्वारा परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *