सुशासन समाधान शिविरों के माध्यम से 1062 हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन योजना की मिली स्वीकृति।

Public news surguja, com

सखौली के शिव कुमार दुबे सहित अन्य बुजुर्गों को मिलेगा वृद्धा पेंशन योजना का लाभ, अब सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ बीतेगा जीवन

अम्बिकापुर, 23 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का सशक्त माध्यम बना है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से विभिन्न जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए जिले के 1062 पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई। इससे वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक संबल भी प्राप्त हो सकेगा।

जिले के विकासखंडवार लाभान्वित हितग्राहियों में अम्बिकापुर के 28, लखनपुर के 57, उदयपुर के 369, लुण्ड्रा के 134, बतौली के 325, सीतापुर के 84 तथा मैनपाट के 65 वृद्धजन शामिल हैं, जिन्हें समाधान शिविरों के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़ा गया है।

समाधान शिविर में शिव कुमार दुबे को मिली राहत
ग्राम सखौली निवासी श्री शिव कुमार दुबे ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसका समाधान शिविर में त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। पेंशन स्वीकृति का पत्र प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी।

उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता एक बड़ी चुनौती बन गई थी, लेकिन अब नियमित पेंशन राशि मिलने से उनके जीविकोपार्जन में काफी सुविधा होगी और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति सम्मानपूर्वक हो सकेगी।
सुशासन समाधान शिविर के प्रति जताया आभार
श्री शिव कुमार दुबे ने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गांव-गांव में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर से हम जैसे बुजुर्गों को बहुत लाभ मिल रहा है। पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही हमारी समस्याओं का निराकरण हुआ है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

बुजुर्गों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव
प्रशासन द्वारा आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा शासन की सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वृद्धा पेंशन जैसी हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ समय पर मिल सके।

सखौली के श्री शिव कुमार दुबे जैसे अनेक वृद्धजन आज शासन की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुए, बल्कि उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का भाव भी मजबूत हुआ है। सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु बनकर जनकल्याण की दिशा में प्रभावी परिणाम दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *