बतौली में बड़ा हादसा पिकअप चला रहे बड़े भाई को आया नींद तो गेट खोल पैर लटकाए छोटे भाई का रेलिंग से टकरा पैर कटकर नदी में बह गया।

Public news surguja, com
आशीष कुमार
बतौली( सरगुजा)

छत्तीसगढ़ के सरगुजा बतौली क्षेत्र में बड़े भाई की लापरवाही से अपने सगे छोटे भाई को विकलांग बना डाला जहां पुलिया के रेलिंग से टकरा पैर कट कर नदी में बह गया।

आपको बता दें कि बतौली थाना क्षेत्र में रविवार शाम 4 बजे लगभग बड़ा हादसा हो गया जहां जरहाडीह पुलिया के पास टेंट पंडाल के समानों से भरे पिकअप क्रमांक सीजी 14 एम एम 9726 दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे सीतापुर भूसु निवासी पिकअप सवार 22 वर्षीय युवक विवेक सिंह पिता मुन्ना सिंह का बाया पैर पुलिया के रेलिंग से कटकर नदी में बह गया दुर्घटना के बाद युवक पिकअप में फंसा रहा और दर्द से तड़पते रहा जहां खुद के बड़े भाई विक्रम सिंह द्वारा 112 की सहायता के लिए बुलाई गई आरक्षक राजू कुजूर ने 112 टीम के साथ मिलकर युवक को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपारा में भर्ती कराया गया जहां युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया ।

दोनों सगे भाई टेंट पंडाल का कार्य कर जा रहे थे घर
आपको बता दें कि सीतापुर के भूसु निवासी विक्रम सिंह,विनय सिंह राजपुर क्षेत्र में टेंट का कार्य संपन्न कर समानों से भरे पिकअप में सवार होकर बरगीडीह बिलासपुर होते हुए घर ग्राम भूसु जा रहे थे इस दौरान छोटे भाई विनय सिंह समानों के वजह से पिकअप का गेट खोल अपना पैर बाहर लटकाया था जहां पिकअप चला रहे बड़े भाई को नींद आ जाने से पिकअप ज़रहाडीह पुलिया के रेलिंग में टकरा गया जहां विनय सिंह का पैर कट कर नदी में बह गया।
112 टिम ने ढूंढी नहीं मिला पैर
घटना पश्चात घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में भर्ती कराने के बाद युवक का पैर ढूंढ रही 112 टिम को नहीं मिला जो संभवत नदी के पानी में बह गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *