
Public news surguja, com
देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। सरगुजा जिले लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लखनपुर नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू, जनपद कार्यालय में अध्यक्ष शशिकला विक्रम सिंह, थाना में प्रभारी संपत पोटाई, कांग्रेस कार्यालय में अमित सिंह देव भाजपा कार्यालय में दिनेश बारी, तहसील कार्यालय में तहसीलदार अमन चतुर्वेदी, जिला सहकारी बैंक, जामा मस्जिद लखनपुर शासकीय अर्ध शासकीय और ग्राम पंचायत में तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया गया और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तथा एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लखनपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंडित नेहरू बल मंदिर स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, अचीवर पब्लिक स्कूल, विद्या ज्योति मिशन स्कूल,ग्रा इंटरनेशन स्कूल संहित अन्य स्कूलों में तिरंगा फहराया गया और बच्चों के द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली और भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा और पूरा नगर देशभक्ति के रंगों से शराबोर हो गया। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं साथ ही कई सारी झांकियां भी इस अवसर पर देखने को मिली। वहीं बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया।कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की गई।
