NH-130 के किनारे नाली में मिला 4.76 किलो गांजा पुलिस जब्त कर कारवाई में जुटी।

Public news surguja, com

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित ग्राम केवरा के समीप सड़क किनारे नाली में पुलिस ने संदिग्ध हालत में गांजा की बोरी बरामद की है। पुलिस ने गांजा को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी उप निरीक्षक संपत पोटाई को 27 अगस्त 2026 की रात 8.30 बजे सूचना मिली कि ग्राम केवरा के पास NH-130 के किनारे नाली में गांजा जैसा पदार्थ एक बोरी में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में बोरी की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान गांजा जैसे मादक पदार्थ के कुल पांच पैकेट बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर पहले पैकेट में पैकिंग सहित 1.080 किलोग्राम, दूसरे में 0.820 किलोग्राम, तीसरे में 0.860 किलोग्राम, चौथे में 1.120 किलोग्राम और पांचवें में 0.880 किलोग्राम वजन पाया गया। कुल वजन 4.760 किलोग्राम बताया गया है।
पुलिस ने बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 47,600 रुपये आंकी है। मौके पर पंचनामा तैयार कर मादक पदार्थ को सीलबंद किया गया और जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 225/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ की यह खेप वहां कौन छोड़कर गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *