एकलव्य आवासीय विद्यालय शिवपुर की छात्राएं 25 km पैदल चल कर कलेक्टर से मिलने पहुंची कलेक्टरेट।

Public news surguja, com

कलेक्टर अजीत वसंत ने छात्राओं की समस्याएं सुन, त्वरित निराकरण करने सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जांच कमेटी गठित, जिम्मेदारों पर नियमानुसार होगी कार्रवाई

नोडल अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी छात्रावासों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने दिए निर्देश

अंबिकापुर,07सितंबर,2026/एकलव्य आवासीय विद्यालय बतौली की छात्राएं सोमवार को कलेक्टर श्री अजीत वसंत से मिलने जिला कलेक्टरेट पहुंची। जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में छात्राओं ने कलेक्टर के समक्ष विद्यालय की कुछ मूलभूत समस्याओं के सम्बन्ध में अपनी बात रखी। छात्राओं ने कलेक्टर को विद्यालय में बिजली की समस्या सहित शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की जानकारी दी। बालिकाओं ने बताया कि विद्यालय में गत एक माह से बिजली की समस्या है, फिजिक्स एवं कैमिस्ट्री के शिक्षक नहीं है, भोजन कि गुणवत्ता एवं विद्यालय में साफ-सफाई की कमी है। छात्राओं ने समस्याओं का जल्द निराकरण कराने की मांग कलेक्टर के समक्ष रखी।
कलेक्टर ने बालिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को निर्देशित किया। उन्होंने इस हेतु जांच दल गठित करने के निर्देश दिए तथा जांच पश्चात सम्बन्धित पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने आश्रम छात्रावासों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी छात्रावासों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

जांच कमेटी गठित, जिम्मेदारों पर नियमानुसार होगी कार्रवाई-

कलेक्टर श्री वसंत ने छात्राओं द्वारा हॉस्टल की समस्याओं के संबंध में किये गये शिकायत की जांच के लिये जांच टीम का गठन किया। जिसमें संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर श्री फागेश सिन्हा, एवं आदिवासी विकास विभाग की सहायक संचालक सुश्री किरण राजपूत शामिल रहेंगे। जांच टीम को विद्यालय में जाकर समस्याओं के संबंध में जांच कर जांच प्रतिवेदन दो दिवस के भीतर कलेक्टर श्री वसंत के समक्ष उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *