
सरगुजा में टमाटर की रखवाली करने मचान में सो रहे पहाड़ी कोरवा बुजुर्ग के आग में गिर जाने से बाया पैर चपेट में आने से झुलस गया जिन्हें गंभीर अवस्था में धौरपुर स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है ।
लुण्ड्रा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सरगुजा जिले के चितरपुर के आश्रित ग्राम चेऊररपानी में शनिवार रात्रि टमाटर की रखवाली करने पहाड़ी कोरवा सिंघाराम उम्र लगभग 60 वर्ष मचान में सो रहा था जहां मचान के नीचे ठंड से बचने आग भी जलाया गया था जहां देर रात्रि सिंघाराम मचान से नीचे गिर कर आग की चपेट में आ गया जिसका बाया पैर पूरी तरह से आग के चपेट में आने से झुलस गया जिसके चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों द्वारा बुजुर्ग की मदद की गई जिसे लुण्ड्रा 112 की टीम आरक्षक रामसाय नागेश,डेविड कुजूर के द्वारा आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर में भर्ती कराया गया जहां बुजुर्ग पहाड़ी कोरवा का इलाज जारी है
