करेंत सांप के डसने से बतौली सरपंच की आकस्मिक मौत से नगर में शोक का माहौल।

Public news surguja, com

आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा)

सरगुजा के बतौली पंचायत के वर्तमान सरपंच की सांप काटने से असमय मृत्यु होने से बतौली में दुख का माहौल है।

आपको बता दें कि बतौली के वर्तमान महिला सरपंच जगरमति पैंकरा उम्र लगभग 48 वर्ष गुरुवार रात्रि भोजन करने पश्चात सो रही थी इसी दौरान उनके बिस्तर में करेंत सांप चढ़कर काट लिया जिनसे सरपंच का 2 बजे रात को तबियत बिगड़ने लगा जहां सांप काटने की आशंका हुई तो परिजन बिस्तर हटा के देखे तो सांप मौजूद था जिससे परिजनों ने ढक के रखा फिर आनन फानन में सरपंच को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली ले जाया गया जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया लेकिन करेंत सांप की जहर फैलने से सुबह 6 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया ।

सांप काटने से असमय सरपंच की मौत की खबर बतौली में होते ही शोक का माहौल है जहां लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने सरपंच निवास पहुंच रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *