

Public news surguja, com।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरना में शिक्षकों ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं
लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जयपुर, निवासी बबीता सिंह आर्मो पिता बनवारी राम आर्मो ने NEET परीक्षा 2025-26 में सफलता हासिल कर क्षेत्र और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। बबीता ने अपनी कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरना से पूरी की है।बबीता की इस उपलब्धि पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरना के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनका सम्मान किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने बबीता को सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि बबीता ने मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि विद्यालय में अध्ययनरत अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।बबीता की सफलता से उनके परिजनों के साथ-साथ गांव और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने भी उन्हें बधाई देते हुए चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।
