
Public news surguja, com
माइक्रोस्कोप एवं आंख प्रत्यारोपण के लिए 61 लाख रुपए की दी गई स्वीकृति
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में डीएमएफ मद से लगभग 3 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति
पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय में 17 लाख रुपए से दो अतिरिक्त कक्ष बनेंगे
अंबिकापुर 13 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी है।
जिला अस्पताल के नेत्र विभाग द्वारा यह बताया गया है कि क्रय संबंधी औपचारिकताओं तथा पंजीयन की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के पश्चात आगामी तीन माह में आई बैंक निर्माण तथा नेत्र प्रत्यारोपण किए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पताल अम्बिकापुर में आंख के प्रत्यारोपण एवं माइक्रोस्कोप के लिए 61 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य मद में 291.07 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
शिक्षा क्षेत्र 15 कार्य 230.07 लाख रुपए की मिली स्वीकृति-
जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत महेशपुर के हाई स्कूल जीर्णोद्धार कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि 16.90 लाख रुपए,
जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत जमगवां के हायर सेकेण्डरी स्कूल जमगवां में 02 नग अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि 15.25 लाख रुपए, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत सोहगा में स्वामी आत्मानन्द स्कूल में स्कूल शेड निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि 10 लाख रुपए, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत दरिमा कन्या पूर्व माध्यमिक शाला दरिमा में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि 10 लाख रुपए, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत खलिबा नवोदय विद्यालय खलिबा में मल्टी स्पोर्टस फील्ड (01 नग बास्केट बाल कोर्ट एवं 02 नग बैडमिटन कोर्ट) निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि 18.17 लाख रूपए के कार्य शामिल है। इसी प्रकार जिले के 30 ग्राम एवं ग्राम पंचायतों में खेल सामग्री फुटबॉल एवं व्हालीबॉल प्रदाय कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि 12.10 लाख रूपए, जनपद पंचायत उदयपुर के ग्राम पंचायत साल्ही के शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य बैगापारा प्रशासकीय स्वीकृति राशि 16.38 लाख रूपए शामिल है। वहीं जिले के शासकीय हाई स्कूल/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान के व्याख्याताओं के रिक्त पद के विरुद्ध / आवश्यकतानुसार मानदेय (अतिथि) शिक्षकों का व्यवस्था कार्य (दिनांक 15.07.2026 से 31.03.2027 तक) प्रशासकीय स्वीकृति राशि 44.20 लाख रूपए शामिल है। इसी प्रकार जनपद पंचायत उदयपुर के ग्राम पंचायत बकोई में प्राथमिक शाला मुदराडांड भवन का निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि 16.38 लाख रूपए, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत मेण्ड्राकला सैनिक स्कूल में संचालित मेण्ड्राकला कैडेट मेस हेतु टावर एयर कंडिशनर प्रदाय कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि 12.20 लाख रूपए, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत केशवपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला के आधुनिकीकरण एवं आवश्यक उपकरणों के क्रय कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि 12.05 लाख रूपए, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत डिगमा में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कम्प्यूटर एवं प्रोजेक्टर प्रदाय कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि 11.90 लाख रूपए शामिल है। इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपाट, लुण्ड्रा, बतौली, अम्बिकापुर के 5 ग्राम पंचायतों में संचालित आवासीय विद्यालयों में सोलर गीजर स्थापना कार्य जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (सहनपुर) लुण्ड्रा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (शिवपुर) बतौली, प्रयास आवासीय विद्यालय घघरी, पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय घंघरी के लिए प्रशासकीय स्वीकृति राशि 11.14 लाख रूपए शामिल है। पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यप्रशासकीय स्वीकृति राशि 17 लाख रुपए के शामिल है। वहीं मैनपाट में एकलव्य एवं प्रयास तथा पीवीटीजी विद्यालय के लिए 25 केवी का जेनसेट के लिए 17 लाख रुपए की राशि स्वीकृति दी गई है। अतः शिक्षा क्षेत्र में डीएमएफ मद से 15 कार्य 230.07 लाख रुपए से स्वीकृति प्रदान की गई है।
