भारत माता मंदिर सेवा समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए रामकुमार को किया सम्मानित।

भारत माता मंदिर सेवा समिति बतौली के सौजन्य से भारत माता मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिदिन सायंकाल भजन व आरती के पश्चात भक्तों के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। भारत माता चौक पर स्थित भारत माता के मंदिर में भारत मां के भक्तों द्वारा नवरात्रि के अवसर पर पूरे नौ दिनों तक विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें सूजी का हलवा, खीर, मूंग का हलवा ,पुलाव आदि का प्रसाद भोग प्राप्त कर भक्तजन पुण्य का भागीदार बने। मन्दिर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया था ,जिसकी भव्यता देखते ही बनती थी ।जिसकी भक्तों ने भी सराहना की ।भारत माता मंदिर सेवा समिति के आनंद गुप्ता ,आयुष अग्रवाल ,प्रवीण गर्ग ,विष्णु गुप्त ,मुकेश गुप्त,योगेंद्र गुप्ता, राजेश गर्ग,सीताराम (सरपंच)संजय गुप्ता ,राजेश गुप्ता, रोशन लाल ,लव गुप्ता रामकुमार गुप्ता ,राजेश होटल, नंदू गुप्ता,जितेंद्र राजपूत ,शिव प्रसाद,गुलाब गोयल, अंकन गुप्ता, अंकुर गुप्ता ,सुशील गुप्ता सरला ,गीता, ममता गुप्ता, कांता अग्रवाल ,राकेश ,प्रिंस गर्ग, सुरेश गर्ग आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।
भारत माता के भक्त रामकुमार गुप्ता आर पी मोमोज को भारत माता मंदिर के सेवा ,समर्पण, निष्ठा ,लग्न एवं सहयोगात्मक भाव हेतु समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *